सफाई कर्मियों को वितरित किए गए मास्क

सिंगरौली: स्वच्छता अभियान 2025-26 के अंतर्गत समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किए गए तथा उन्हें स्वच्छता के साथ-साथ व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त आर पी वैश्य आर.पी. वैश्य सिटाडल मैनेजर रावेंद्र सिंह, आईसी हेड आशीष शुक्ला, सीएनडी इंचार्ज रोहित तोरसिया तथा सीएनटी इंचार्ज शिवम सिंह सहित समिति के अनेक गणमान्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका अथक परिश्रम और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मास्क वितरण जैसे प्रयास सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने भविष्य में भी जनहित एवं स्वच्छता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मानपूर्वक सराहा गया।
“स्वच्छता के प्रहरी हमारे सफाई कर्मी हैं, उनकी सुरक्षा और सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है।” यह संदेश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

Next Post

विधायक दोगने ने सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR निरस्त करने की उठाई मांग

Sat May 30 , 2026
हरदा: हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज, आयुक्त, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव और दुर्भावना के तहत यह कार्रवाई […]

You May Like