मैहर में निकली तिरंगा यात्रा

सतना। मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे खेल मैदान से शुरू हुई यात्रा देशभक्ति नारों और गीतों के साथ अलाउद्दीन तिराहे होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, एसपी अवधेश प्रताप सिंह सहित अधिकारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। विधायक ने नगरवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

Next Post

घर में घुसा 8 फीट लंबा अजगर, डायल-112 को मिली सूचना, पुलिस ने वन विभाग की मदद से कराया रेस्क्यू

Thu Aug 13 , 2026
सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र की पोड़ी चौकी अंतर्गत नंदहा गांव में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुनकर परिवार के घर में करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। घर में विशालकाय अजगर को देखकर परिवार के लोगों ने तत्काल 112 में पुलिस को […]

You May Like