घर में घुसा 8 फीट लंबा अजगर, डायल-112 को मिली सूचना, पुलिस ने वन विभाग की मदद से कराया रेस्क्यू

सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र की पोड़ी चौकी अंतर्गत नंदहा गांव में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुनकर परिवार के घर में करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। घर में विशालकाय अजगर को देखकर परिवार के लोगों ने तत्काल 112 में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम बुलाकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

प्रधान आरक्षक आरके कुशवाहा ने बताया कि देर रात डायल-112 वाहन को नंदहा गांव में बुनकर परिवार के घर में भारी-भरकम अजगर घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की मदद से अजगर को सुरक्षित बाहर निकलवाकर उसका रेस्क्यू कराया गया और आज अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा ।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में - पूर्वाभ्यास सम्पन्न

Thu Aug 13 , 2026
इंदौर, इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्ण उत्साह एवं गरिमा के साथ मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर होगा, समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा […]

You May Like