अम्बेडकर चौक से लेकर हिर्रवाह तिराहा तक एक घंटा लगा रहा जाम

सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के अम्बेडकर चौक से लेकर गनियारी-हिर्रवाह तिराहा तक आज शाम करीब 7:30 बजे से लेकर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। आलम यह था कि अधिकांश वाहन दौड़ते नही, बल्कि रेंगते नजर आये।

जानकारी के अनुसार आज गुरूवार की शाम करीब 7:30 बजे से लेकर करीब एक घंटे तक अम्बेडकर चौक बैढ़न से लेकर गनियारी के हिर्रवाह तक करीब दो किलोमीटर लम्बा जाम इस कदर लगा था कि दो पहिया वाहन चालक भी काफी परेशान दिखे। बताया जाता है कि नो-इन्ट्री के बावजूद यातायात कर्मियों ने मालवाहक वाहनों को शहर में गुपचुप तरीके से आने की अनुमति दे दी है। इसी कारण जाम लगा है। मार्ग में गिट्टी भरे हाईवा वाहनों को प्रवेश देने से जाम की स्थिति बनी है। जाम में फंसे लोग पुलिस एवं यातायात कर्मियों को कोसने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे थे।

Next Post

बेकाबू बल्कर वाहन झोपड़ी में घुसा, महिला गंभीर

Thu Apr 16 , 2026
देवसर । देवसर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला सजहर घाटी का है, जहां एक तेज रफ्तार राखड़ से लोड बल्कर अनियंत्रित होकर सीधे एक घर […]

You May Like