
जबलपुर। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में एक याचिका दायर कर पश्चिम मध्य रेल में असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया को चुनौती दी गई है। कैट के न्यायिक सदस्य जस्टिस एके श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक सदस्य मल्लिका आर्य की युगलपीठ ने महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे, अध्यक्ष रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, प्रिंसिपल चीफ पर्सनल ऑफिसर, पश्चिम मध्य रेल जबलपुर एवं प्रिंसिपल चीफ पर्सनल ऑफिसर पश्चिम रेलवे मुम्बई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कैट ने अंतरिम आदेश के तहत याचिका के अंतिम निराकरण तक एक पद रिक्त रखने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले बृजमोहन राणा की ओर से अधिवक्ता अंजना श्रीवास्तव ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड के विज्ञापन पर याचिकाकर्ता ने आवेदन दिया था और वह सभी परीक्षाओं में सफल रहा। चयन सूची में उसका रोल नंबर नहीं था। कट ऑफ माक्र्स 69.88 दर्शाया गया जबकि याचिकार्ता के नंबर 70.89 थे। इसी आधार पर चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी को चुनौती दी गई है।
