शिवराज पंजाब के दौरे पर, आलू किसानों से करेंगे बात

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को पंजाब के जालंधर में आलू किसानों से रूबरू होंगे और उनकी दिक्कतों को समझेंगे तथा ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लाभार्थियों से भी सीधा संवाद करेंगे ।

श्री चौहान जालंधर के केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र (सीपीआरआई) पर किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। यहां वह उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज, आधुनिक किस्मों और तकनीकी प्रशिक्षण से किसानों की आय बढ़ाने में संस्थान की भूमिका पर बात करेंगे। यह केंद्र लंबे समय से पंजाब सहित उत्तर भारत के किसानों को गुणवत्ता वाले आलू बीज और उन्नत तकनीक मुहैया कराने में खास भूमिका निभा रहा है।

श्री सिंह मोगा जिले के गांव रंसीह कलां भी जायेंगे। यह गांव पर्यावरण-संवेदनशील, फसल-अवशेष प्रबंधन और सामाजिक भागीदारी के लिए जाना जाने वाला मॉडल गांव है। यहां वह किसानों और ग्रामीणों के साथ खुले संवाद में पर्यावरण संरक्षण, खेत स्तर की चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, फसल विविधिकरण और आय बढ़ाने के उपायों पर बातचीत करेंगे तथा गांव के स्वयं की पहल से विकसित किए गए नवाचारों की जानकारी भी लेंगे।

 

 

Next Post

शांति योजना में संशोधन में एंकोरेज शिखर सम्मेलन की भावना प्रतिबिंबित होने चाहिए: लावरोव

Wed Nov 26 , 2025
मास्को, 26 नवंबर (वार्ता) रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका की 28 सूत्री शांति योजना में संभावित संशोधनों पर टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा कि मास्को रियायत देने के लिए तैयार है लेकिन केवल तब तक जब तक वे रूस की “रेड-लाइन” और मुख्य मांगों का उल्लंघन नहीं […]

You May Like