‘पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर 06 जुलाई को एंड पिक्चर्स पर होगा

मुंबई, (वार्ता) ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर 06 जुलाई को एंड पिक्चर्स पर होगा।

पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टेलीविज़न प्रीमियर रविवार, 06 जुलाई को शाम 7:30 बजे सिर्फ एंड पिक्चर्स पर होगा। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और शानदार अदाकारा रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक्शन, जज़्बे और जुनून का एक तूफान है।

रश्मिका मंदाना ने कहा, , श्रीवल्ली को निभाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा है, क्योंकि उसमें एक शांत ताकत और गहराई है। पुष्पा 2 में वह पहले से कहीं ज्यादा मुखर होती है, वह अब सिर्फ साथ निभाने वाली पत्नी नहीं है, बल्कि जब वक्त आता है, तो डटकर साथ खड़ी होती है। एक सीन में वह पुष्पा के लिए आवाज़ उठाती है, और वह पल न सिर्फ उनके रिश्ते का प्रतीक है, बल्कि उसकी अपनी सोच और हिम्मत का भी। यह बदलाव दिखाना मेरे लिए बहुत ही सशक्त और सच्चा अनुभव रहा।

निर्देशक सुकुमार ने कहा, सिनेमा लोगों से कई स्तरों पर जुड़ता है और टेलीविज़न उस अनुभव को उनके सबसे निजी स्पेस, यानि घर तक लेकर आता है। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, जिसकी हर फ्रेम, हर जज़्बात, प्यार और जुनून से बुना गया है। मैं चाहता हूँ कि लोग अपने परिवार के साथ बैठकर पुष्पा का यह सफर फिर से महसूस करें, एक्शन, इमोशन और ड्रामा को फिर से जीएँ, और उसे अपने घर में आराम से बैठकर खुलकर एन्जॉय करें।

 

 

Next Post

संगीतकार एमसी स्क्वायर ने फिल्म मालिक से गाना 'राज करेगा मालिक' रिलीज़ किया

Sat Jul 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) संगीतकार एमसी स्क्वायर ने राजकुमार राव अभिनीत फिल्म मालिक से अपना बहुप्रतीक्षित ट्रैक राज करेगा मालिक रिलीज़ कर दिया है। फिल्म मालिक का साउंडट्रैक सचिन-जिगर द्वारा रचित है, जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य और खुद एमसी स्क्वायर लिखे हैं। यह ट्रैक देसी हिप-हॉप और स्ट्रीट-रूटेड कविता का एक ज़बरदस्त […]

You May Like