
रीवा। म.प्र विधानसभा के प्रतिपक्ष के उपनेता एवं संगठन सृजन अभियान मऊगंज के सह प्रभारी हेमंत कटारे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. रीवा में कानून का राज नही है यहा की दुर्दशा आज जो देखने को मिल रही है ऐसी दुर्दशा कभी नही रही है.श्री कटारे ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि यहा धड़ल्ले से कोरेक्स और शराब की अवैध बिक्री हो रही है. मैं आरोप लगाता हूंॅ कि गांव-गांव मे जो शराब की बिक्री हो रही है, वह भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं उच्च पद पर बैठें लोगो के इशारे पर हो रहा हैं. महिला शासक्तिकरण का ढिढ़ोरा पीटने वाली मोहन सरकार में बेटियों एवं महिलाओं की आबरू खतरें में हैं, आए दिन यहां बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही हैं. श्री कटारे ने गुढ़ में भैरव बाबा के मंदिर में दर्शन करने गए नवदम्पत्ति के साथ जो वीभत्स एवं शर्मनाक घटना हुई उससे पूरा प्रदेश शर्मसार हैं. उन्होने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस या विपक्ष के लोगों द्वारा इसका जबरदस्त विरोध एवं आंदोलन किया गया, लेकिन भाजपा के किसी नेता ने इस वीभत्स कांड के संबंध में अपना मुंह नही खोला. यहां आए दिन लूट खसोट, चोरी, डकैती, मारपीट की घटनाएं आम हो गयी हैं लेकिन कोई सुनने वाला नही हैं. श्री कटारे ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत बेशकीमती जमीने चहेते लोगो को दी जा रही है.
