करेंट लगने से गिरा मजदूर, ठेकेदार की लापरवाही पर प्रकरण दर्ज

इंदौर. खजराना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर काम करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया, हादसे में वह घायल हो गया. घटना के बाद मजदूर की पत्नी ने ठेकेदार की लापरवाही बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

फरियादी गणेश नामक मजदूर ने पुलिस को बताया कि गणेश मंदिर के पास खंभे पर चढ़कर बिजली का काम कर रहा था, तभी करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसके हाथ-पैर में चोट आई. पत्नी ने बताया कि उसने कई बार ठेकेदार राजू चौरसिया से सुरक्षा के लिए करंट रोधी दस्ताने उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया. ठेकेदार की लापरवाही के कारण मजदूर की जान खतरे में पड़ गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका

Sun Nov 2 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी मिली। मृतक के शरीर में चोट के निशान है जिसके चलते हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू […]

You May Like