सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई.
कलेक्टर ने जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलबधता तथा किसानों को वितरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी न हो. गोदामों और दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा जिले की सीमाओं पर विशेष ध्यान रखें. सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें. जिले में रबी सीजन के लिए किसानों को डबल लॉक तथा सहकारी समितियां के माध्यम से खाद वितरण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें. किसानों को अनावश्यक परेशानी न हो, टोकन का वितरण व्यवस्थित तरीके से कराया जाए. साथ ही खाद वितरण की सूचना किसानों को समय पर दी जाए. उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें प्राथमिकता से बंद कराएं. समस्त विभागों के एल- 1,एल- 2 अधिकारी माह सितंबर की लंबित शिकायतों को अधिक से अधिक संतुष्टि पूर्वक उच्च प्राथमिकता से बंद कराएं. साथ ही 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को बंद कराना सुनिश्चित करें.
कलेक्टर बालागुरू के ने दुर्गा उत्सव के समापन पर मूर्ति विसर्जन के लिए विसर्जन घाटों पर क्रेन की उपलब्धता, पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, गोताखोरों की उपलब्धता के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए.
खाद के लिए परेशान न हों किसान: कलेक्टर
