दाल मिल चोरी का खुलासा: दो नाबालिग हिरासत में, डीवीआर समझकर यूपीएस उठा ले गए

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में दाल मिल में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से चोरी की गई चांदी की मूर्तियां, चांदी के सिक्के और एक यूपीएस बरामद किया है. आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि आरोपियों ने दाल मिल के दफ्तर में रखी तिजोरी से कीमती सामान चोरी किया था.

चोरी के दौरान उन्हें लगा कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग डीवीआर में होती है, इसलिए सबूत मिटाने के इरादे से उन्होंने पास रखा यूपीएस ही उठा लिया. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए दोनों नाबालिगों को घेराबंदी कर पकड़ा. पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल कर ली, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने क्षेत्र में और किन वारदातों को अंजाम दिया है

Next Post

सफर या जोखिम? क्षमता से दोगुनी सवारियां भर रहे ऑटो चालक,सड़कों पर ट्रैफिक जाम, ऑटो-ई रिक्शा चालकों की मनमानी

Sun Feb 8 , 2026
नीरज कुमार मिश्रा भोपाल:राजधानी के प्रमुख चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चल रही है. इन छोटे वाहनों में सवारियां ठूंस कर भरने के लिए चालक, मेन सड़क पर देरी तक आटो खड़ा करते नजर आते हैं. इसके चलते आवागमन करने वाले अन्य वाहन चालकों को हर रोज […]

You May Like