आईटीटीएफ ने 2027 में युगल विश्व कप शुरू करने की घोषणा की

बीजिंग, 19 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने 2027 में आईटीटीएफ युगल विश्व कप शुरू करने की गुरुवार को घोषणा की। इस टूर्नामेंट में पुरुषों, महिलाओं और मिश्रित युगल स्पर्धाओं का एक साथ आयोजन किया जायेगा। आईटीटीएफ का पुरुषों और महिलाओं का विश्व कप एकल स्पर्धा के साथ ही अब आईटीटीएफ मिश्रित टीम विश्व कप भी होगा। आईटीटीएफ की इस घोषणा के साथ ही यह माना जा रहा है कि लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक टेबल टेनिस के युगल मुकाबले खेले जायेंगे। उनका यह कदम ओलंपिक की तैयारियों को मजबूत करने और युगल स्पर्धाओं को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

लॉस एंजेलिस में, पुरुषों और महिलाओं की युगल स्पर्धा एथेंस 2004 के बाद पहली बार ओलंपिक कार्यक्रम में वापसी करेंगी। आईटीटीएफ की अध्यक्ष पेट्रा सोरलिंग ने कहा, “ युगल स्पर्धाएं ओलंपिक खेलों में वापसी कर रहे हैं और आईटीटीएफ युगल विश्व कप के जरिए हम इस मौके का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम दुनिया के बेहतरीन युगल खिलाड़ियों को वह विश्वकप मंच दे रहे हैं जिसके वे हकदार हैं और लॉस एंजेलिस तक पहुंचने का रास्ता बना रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि पुरुषों और महिलाओं का विश्वकप 2024 में वापस आया, जबकि मिश्रित टीम वर्ल्ड कप 2023 में शुरू किया गया था।

Next Post

नैट साइवर-ब्रंट पारिवारिक कारणों से दक्षिण अफ्रीका से घर लौटीं

Thu Mar 19 , 2026
लंदन, 19 मार्च (वार्ता) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के प्रिटोरिया में टीम में वापस शामिल होने की उम्मीद नहीं है, जहां वह आने वाले इंटरनेशनल सीजन की तैयारी कर रहे 30 खिलाड़ियों में से एक थीं। बाकी ग्रुप इस महीने के आखिर तक दक्षिण अफ्रीका में रहेगा, […]

You May Like