चंबल नदी का जलस्तर घटा, मुकुटपुरा पुल अब भी जलमग्न

भिंड:आज सुबह तक उफन रही चंबल नदी का जलस्तर दोपहर में घट गया है। इसके बाद नवली-वृंदावन मार्ग पुन: खुल गया है। भिंड में मुकुटपुरा पुलिया अब भी जलमग्न है लेकिन रात तक हालात सामान्य होने की संभावना है।

भिंड के अटेर क्षेत्र में चंबल नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने से लोगों की चिंता दूर हो गई है एवं किनारे के गांवों से पलायन रुक गया है। पिछले 24 घंटे से बंद रहे नवली-वृंदावन के रास्ते सोमवार दोपहर से फिर खुल गए। हालांकि मुकुटपुरा गांव की पुलिया पर अभी भी 5 से 6 फीट ऊंचा पानी बह रहा है। प्रशासन ने राहत टीमों को अभी भी तैनात कर रखा है।

Next Post

मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद और रोहित यादव ने भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता

Mon Aug 25 , 2025
चेन्नई 25 अगस्त (वार्ता) मुरली श्रीशंकर ने अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में लंबी कूद तथा रोहित यादव ने 83.65 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। मुरली श्रीशंकर ने रविवार को 8.06 मीटर की छलांग लगाकर लंबी कूद का खिताब […]

You May Like