इंदौर:सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक ने पत्नी और उसके भाई पर हमला कर धमकी देने की घटना सामने आई है. 21 वर्षीय रूबीना शेख ने पुलिस को बताया कि वह घर पर थी जब उसके पति मोईन उद्दीन शेख ने धमकी दी कि यदि उसकी बहन उसे लेने आएगी तो वह उसे मारकर बाहर घसीट देगा.
थोड़ी देर बाद जब रूबीना का भाई रमजान शेख वहां पहुंचा, तो मोईन ने उस पर हाथ-मुक्के बरसाकर सीने में चोट पहुंचाई. शोर सुनकर रूबीना बाहर आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसकी नाक से खून निकलने लगा. शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि मोईन उद्दीन शेख धमकी देता रहा कि अगर वह घर से गई तो उसे जान से खत्म कर देगा. मामले में सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
