सफर या जोखिम? क्षमता से दोगुनी सवारियां भर रहे ऑटो चालक,सड़कों पर ट्रैफिक जाम, ऑटो-ई रिक्शा चालकों की मनमानी

नीरज कुमार मिश्रा

भोपाल:राजधानी के प्रमुख चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चल रही है. इन छोटे वाहनों में सवारियां ठूंस कर भरने के लिए चालक, मेन सड़क पर देरी तक आटो खड़ा करते नजर आते हैं. इसके चलते आवागमन करने वाले अन्य वाहन चालकों को हर रोज कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इन्हें रोकने के लिए मौके ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नदारद दिखते हैं, जबकि नवागत भोपाल कमिश्नर ने पदभार ग्रहण करते ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए. इसके बावजूद भी सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है.
बोर्ड आफिस चौराहे से प्रगती चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर देर शाम के समय आटो और ई-रिक्शा चालक मनमाना तरीके से अपने वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा करते हुए सवारियां हर रोज भरते नजर आते हैं. बोर्ड आफिस चौराहे के टर्निंग प्वाइंट पर कतार में चालक अपने ई-रिक्शा खड़े कर सवारियों को बैठाते हैं. इसके चलते जाम की स्थिति भी हर रोज बन रही है. ट्रैफिक सिग्नल के बंद या चालू होने की स्थिति से इन चालकों को कोई फर्क नहीं पड़ता है. अक्सर जाम की स्थिति बनी होने से आवागमन करने वाले राहगीरों को हर रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चौराहे पर बनी ट्रैफिक पुलिस चौकी पर जवान मौजूद तो होते हैं पर आटो चालकों को रोकने के लिए सड़क पर कोई भी नजर नहीं आता.

बोर्ड आफिस चौराहे से कोलार और 12 नंबर के लिए सवारियों को बैठाया जाता है. एक आटो में 8 सवारियों के बैठने की सीट बनती है, लेकिन आटो चालक 10 से 12 सवांरियों को बैठाने के लिए आपसी तालमेल बैठाते हैं. इससे जहां सवारियों को आटो में बैठकर गनतव्य तक पहुंचने में कठिनाई का सामना हर रोज करना पड़ता हैं, वहीं सड़क दुर्घटना का खतरा भी सवारियों के लिए बना होता है. इसके बाबूजद भी आटो चालकों पर सवारियां ओवर भरने की चालानी कार्रवाई नहीं की जा रही है.

बोर्ड आफिस चौराहे के अलावा नादरा बस स्टैंड, कोलार के डीमार्ट और ललिता नगर सहित कई चौराहों की भी यह स्थिति बनी हुई है, जहां चालक आधी से ज्यादा सड़कों पर अपना आटो खड़ा करते हैं.बोर्ड आफिस चौराहे पर आटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जा रही है. क्रेन के माध्यम से सड़कों पर अवैध तरीके से खड़े किए जाने वाले वाहनों को भी उठाया जा रहा है. शनिवार को भी बोर्ड आफिस चौराहे पर देर शाम कार्रवाई कराई गई और ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक कराया गया.
मिलन जैन
यातायात एसीपी जोन-2

Next Post

सीतामढ़ी धाम में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण आज, सीएम डॉ यादव करेंगे 767 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

Sun Feb 8 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 8 फरवरी को शहडोल जिले के जयसिंहनगर स्थित सीतामढ़ी धाम ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी क्षेत्र को देंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 767 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण […]

You May Like