मैहर दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी कार पुल से गिरी, 9 घायल

जबलपुर: रीवा-नागपुर हाईवे पर सिहोरा के बरगी गांव के पुल के पास सोमवार 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। श्रद्धालुओं से भरी यह कार मैहर दर्शन कर तेंदूखेड़ा लौट रही थी। कार में सवार 9 लोगों के घायलों होने की सूचना मिली है। घायलों का इलाज सिहोरा अस्पताल में किया जा रहा है।सिहोरा पुलिस ने बताया कि ग्राम बरगी के पास कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।

हादसे में कार सवार 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।. बरगी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया था और सड़क से नीचे उतरकर पुल के नीचे जा गिरा। मौके पर लोगों ने तत्काल बचाज कार्य शुरु किया तथा पुलिस को सूचना दी। हादसे में तेंदूखेड़ा निवासी श्रद्धा ठाकुर, द्रोपती धुर्वे, भूमि गोंड, रोशनी गोंड, अंजलि गोंड, सूर्याश ठाकुर, सुषमा ठाकुर, पूजा ठाकुर, और घनश्याम ठाकुर घायल हुए हैं।

Next Post

भारतीय नाविकों की मौत पर मोदी चुप्पी तोड़ें, कराएं कड़ा विरोध दर्ज : कांग्रेस

Mon Jun 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जून (वार्ता) कांग्रेस ने अमेरिकी हमले में भारतीय जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़ने और इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि भारतीय नागरिकों की हत्या पर प्रधानमंत्री को […]

You May Like