हनीट्रैप: 20 लाख की ब्लैकमेलिंग में डांसर गई जेल

जबलपुर। हुस्न के जाल में युवक को फंसाने के बाद 20 लाख रूपए की ब्लैकमेलिंग करने वाली डांसर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, मूलत: उमरिया निवासी पूजा रैदास का पति से विवाद चल रहा है जिसके बाद वह मदनमहल में अलग रहती है और एक होटल में डांसर के तौर पर काम करती है। उसने ग्वारीघाट निवासी एक युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। दोनों के बीच संबंध बनने के बाद महिला ने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने युवक पर 20 लाख देने का दबाव बनाया था। बाद में मामला 7 लाख में तय हुआ था ।

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीडि़त युवक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया था। पीडि़त को दमोह नाका गोपाल सदन के पास होटल परिसर में भेजा। आरोपिया को भी पैसे लेने के लिए बुलाया गया। युवक ने आरोपी महिला को जैसे ही रकम दी वैसे ही उसे पुलिस ने धरदबोचा था । महिला के बैग की तलाशी में करीब ढाई लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपिया को गिरफ्तार किया । सोमवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

Next Post

जबलपुर की बंद टेलीकॉम फैक्ट्री में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण की संभावनाएं तलाशे केंद्र सरकार: फेडरेशन

Mon Sep 21 , 2026
जबलपुर। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग एवं इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से भेंट की।फेडरेशन अध्यक्ष हिमांशु खरे ने मंत्री को जबलपुर में लंबे समय से बंद पड़ी बीएसएनएल की […]

You May Like