जुआ फड़ पर रेड,14 जुआरी पकड़ाए, फड़बाज फरार

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम परियट में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 14 जुआरियों को दबोच लिया जबकि फड़बाज फरार हो गया। पुलिस ने मौके से नगद 85 हजार रूपये, 2 स्विफ्ट कार जप्त कर ली है।जानकारी के अनुसार परियट में अजीज उर्फ बबलू खान के प्लाट में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को मिली थी। जिसके बाद एएसपी शहर आयुष जाखड़ एवं एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह ने सूचना की तस्दीक की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रामपुर उनि महेन्द्र जाटव, चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक गनपत मसकोले, पनागर एवं पुलिस लाईन के बल ने दबिश दी।

घेराबंदी कर रवि जैन 47 वर्ष निवासी कोतवाली, अतुल चौरसिया 38 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड पनागर, सलमान गोहर 28 वर्ष निवासी रद्दी चौकी गोहलपुर, राजा अहिरवार 29 वर्ष निवासी माढोताल, बालचंद जैन 58 वर्ष निवासी जैन मंदिर कोतवाली, ओमेश्वर मेहरे 47 वर्ष निवासी नगना पौडी माढोताल, समीर आरिफ 42 वर्ष निवासी गोहलपुर, मोह. आरिफ 36 वर्ष निवासी हनुमानताल, जितेन्द्र पटेल 29 वर्ष निवासी दमोहनाका, अभिषेक अहिरवार 25 वर्ष निवासी करमेता, प्रवीण चौरे 29 वर्ष निवासी शिव नगर कोतवाली, प्रदीप शर्मा 30 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड पनागर, अनिल यादव उर्फ अन्नू 28 वर्ष निवासी शंकर नगर, मोन्टी कोष्टा 22 वर्ष निवासी अमखेरा गोहलपुर को दबोचा गया ।
छोटू काट रहा था नाल-
जुआरियों ने पूछताछ करने पर कृष्णा यादव उर्फ छोटू नाल काटते हुये जुआ खिलवाता है जिसके कहने पर सभी जुआ खेल रहे थे। साथ में जुआ खेल रहे निखिल यादव एवं गोविंद यादव पुलिस आता देख भाग गये है। जुआडियों एवं फड़ से नगद 85 हजार एवं ताश के पत्ते, घटना स्थल पर खडी 2 बिना नम्बर की शिफ्ट कार जप्त की गई। फड़बाज की तलाश जारी है।

Next Post

संसद का मानसून सत्र: लगातार 16वें दिन भी नहीं हुआ प्रश्नकाल

Mon Aug 10 , 2026
नई दिल्ली, संसद के मानसून सत्र का गतिरोध लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को भी प्रश्नकाल नहीं हो सका। सत्र के अब केवल चार कार्य दिवस बचे हैं, लेकिन महिला आरक्षण, परिसीमन और विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम यानी एफसीआरए से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई […]

You May Like