शिवराज ने पदयात्रा में दिलाया विकसित भारत का संकल्प

सीहोर/भैरूंदा. पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में शामिल होकर तहसील के अनेक ग्राम लाड़कुई, भादाकुई, छिंदगांव मौजी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ विकसित भारत का संदेश देते हुए पैदल चले.

इस पदयात्रा में उन्होंने नागरिकों, किसानों, लखपति दीदियों एवं योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया और उन्हें विकसित भारत का संकल्प दिलाया। चौहान पदयात्रा में पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान एवं पुत्रवधु श्रीमती अमानत चौहान के साथ शामिल हुए. और मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना गांवों के विकास के बिना अधूरा है. उन्होंने साफ-सफाई, जल संरक्षण और क्षेत्रीय विकास का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए. उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उन्नत कृषि को विकसित भारत की नींव बताया। चौहान ने पात्र हितग्राहियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की बात कही.

Next Post

पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हुये संजय दत्त

Sun May 25 , 2025
मुंबई, 25 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हो गये हैं। संजय दत्त ने आज अपने पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में संजय दत्त अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त के साथ नजर आ […]

You May Like

मनोरंजन