नर्मदा गौशाला में अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का विरोध

जबलपुर: ग्राम पंचायत खजरी अंतर्गत गुर्दा स्थित नर्मदा गौशाला में कथित अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों के दुर्व्यवहार के विरोध में आदिवासी उत्थान महासंघ ने जिला स्तर पर पहल तेज कर दी है। महासंघ के प्रतिनिधियों ने एसडीएम, जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल को मामले से अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल और जिला पंचायत सदस्य अंजलि गोलू पांडेय के साथ मिलकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम ज्ञापन ओएसडी राजा राज तिलक धुर्वे को सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गौशाला में लगातार अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं और कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार व मारपीट जैसी घटनाएं हो रही हैं। इससे क्षेत्र के नागरिकों, खासकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। महासंघ ने बताया कि पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महासंघ और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि वर्तमान संचालन समिति को तत्काल हटाकर नई समिति गठित की जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगेश कोल, बृजेंद्र चढ़ार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Next Post

अधिकारी नियमित फील्ड विजिट व गांवों में रात्रि विश्राम करें: कलेक्टर

Tue Apr 28 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कड़े निर्देश दिए। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा ‘जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम’ के अंतर्गत ‘जल गंगा संवर्धन […]

You May Like

मनोरंजन