उज्जैन का बढ़ा मान, कलेक्टर को मिला सम्मान, सीएम ने स्वर्ण पदक किया प्रदान

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को गोल्ड मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इससे उज्जैन का गौरव भी एक बार फिर बढ़ गया है विदिशा कलेक्टर रहते हैं रोशन कुमार सिंह ने उल्लेखनीय कार्य किए थे। केंद्र और राज्य शासन के विशेष प्रयास से पूरे प्रदेश में 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक आकांक्षी जनपदों में अभियान चलाया गया था। इस विशेष अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण, पोषण, आहार तथा कृषि पर आधारित कारकों को शामिल किया गया था। जनपदों में चुने गए इंडिकेटर्स में शत प्रतिशत सेच्युरेशन की स्थिति में आने पर भोपाल कार्यक्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले तात्कालिक और वर्तमान दोनों कलेक्टर्स को बुलाया गया और मेडल्स के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र दिए गए। विदिशा कलेक्टर रहते हुए रोशन कुमार सिंह ने संपूर्णता अभियान के तहत बेहतर कार्य किए। वर्तमान में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को विदिशा जिले में उत्कृष्ट कार्य पर भोपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गोल्ड मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया ।

Next Post

मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Wed Aug 20 , 2025
दमोह. देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ स्थित सीमेंट फैक्ट्री में बुधवार सुबह एक मजदूर की अचानक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है.जानकारी के अनुसार बद्री पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी सीतानगर रोज की तरह मजदूरी के लिए फैक्ट्री के भीतर पहुंचे और चक्कर खाकर गिर गया. फैक्ट्री के […]

You May Like