
दमोह. देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ स्थित सीमेंट फैक्ट्री में बुधवार सुबह एक मजदूर की अचानक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है.जानकारी के अनुसार बद्री पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी सीतानगर रोज की तरह मजदूरी के लिए फैक्ट्री के भीतर पहुंचे और चक्कर खाकर गिर गया. फैक्ट्री के गार्ड के द्वारा उसे उठाकर एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया. जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा बद्री पटेल की मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया गया है तथा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.घटना की जानकारी पुलिस चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ अभिषेक पटेल को दी गई चौकी प्रभारी का कहना है कि मजदूर पहले से ब्लड प्रेशर का मरीज था जैसे ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा, आया और उसे जिला अस्पताल भेजा गया था जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है.
इस संबंध में माइकेम फैक्ट्री के एचआर हेड विकास कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि बद्री पटेल सीता नगर निवासी फैक्ट्री कॉन्टैक्टर मनीष अवस्थी के यहां ठेकेदारी के अंतर्गत मजदूरी करते थे फोर कराप ऑपरेटर थे.जिन्हें सुबह अटैक आया और फौरन ही उनका इलाज के लिए अस्पताल भेजा परंतु हम लोग उन्हें बचा नहीं सके.
पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया.
