अमेरिका से द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बात की जा रही है: गोयल

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत अमेरिका से द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बात कर रहा है तथा कई अन्य देशों और समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के लिए वार्ताएं प्रगति पर हैं।

श्री गोयल ने यहां 17वें सीआईआई ग्लोबल मेडटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा , “ यूरोपीय संघ, मॉरीशस, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, पेरू और चिली के साथ एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अग्रिम चरणों में है। हम अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार संधि के लिए भी बातचीत कर रहे हैं।” उन्होंने जोर दिया कि ये सभी समझौते, नए अवसरों, नए बाज़ारों, नए समझौतों, नए निवेश के द्वार खोलेंगे और परिमाण, गुणवत्ता और नवोन्मेषण को बढ़ावा देंगे।

वाणिय मंत्री ने उद्योग जगत से विकास के लिए साहसिक लक्ष्य निर्धारित करने और एक जीवंत भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार की अनुसंधान, विकास एवं नवोन्मेषण योजना का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने मेडटेक उद्योग से आयातित वस्तुओं के बाज़ार से हटकर वैश्विक विनिर्माण और नवोन्मेषण हब बनने पर ध्यान देने को कहा । उन्होंने कहा, “हमें अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने और निर्यात बाज़ारों के लिए निर्माण करने की आवश्यकता है।”

उन्होंने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाज़ारों के लिए किफायती, उच्च-गुणवत्ता वाले चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन हेतु अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) पर ज़ोर देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

Next Post

गहोई वैश्यों का विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा परिचय सम्मेलन आज से

Fri Aug 29 , 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय गहोई वैश्य समाज का परिचय सम्मेलन गहोई वैश्य शक्ति जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया है। विधवा, विधुर, तलाकशुदा तथा अधिक उम्र के सामाजिक बंधुओ के लिए परिचय 30 एंव 31 अगस्त को तेरापंथी धर्मशाला नई सड़क पर आयोजित किया गया है। कल 30 […]

You May Like

Play sound