गहोई वैश्यों का विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा परिचय सम्मेलन आज से

ग्वालियर। अखिल भारतीय गहोई वैश्य समाज का परिचय सम्मेलन गहोई वैश्य शक्ति जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया है। विधवा, विधुर, तलाकशुदा तथा अधिक उम्र के सामाजिक बंधुओ के लिए परिचय 30 एंव 31 अगस्त को तेरापंथी धर्मशाला नई सड़क पर आयोजित किया गया है।

कल 30 अगस्त को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, आशीष अग्रवाल मध्यप्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी, सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर, श्रीमती गीता नगरिया महासभा महिला मंडल अध्यक्ष, प्रेम नारायण खंताल चंबल क्षेत्रीय अध्यक्ष, अंकित कट्ठल पार्षद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

राष्ट्रीय स्तर के इस पहले आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजक प्रदीप पहारिया, सुधीर रावत, भानु चपरा, सियाशरण कस्तवार, नितेश सेठ ने बताया कि इसमें देश के कई शहरों के लगभग 50 महिला पुरुष परिचय के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। यह प्रक्रिया अभी जारी है और यह संख्या लगभग 100 से ऊपर बढ़ेगी। अभी तक जो पंजीयन हुए हैं उसमें ग्वालियर डबरा दतिया झांसी भोपाल लखनऊ पुणे बेंगलुरु बेगमगंज उरई जालौन इंदौर मऊरानीपुर छतरपुर नौगांव के लोग शामिल हैं। पहले दिन शादी के इच्छुक महिला पुरुषों का मंच पर परिचय कराया जाएगा। अगले दिन 31 अगस्त को समन्वय समिति दोनों पक्षों की सयुंक्त बैठक कराएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर केबिन बनाए गए हैं। सम्मेलन के दौरान परिचय स्मारिका का विमोचन होगा।

स्मारिका से उचित जीवन साथी खोजने, रिश्ते तय करने में मदद मिलेगी

कार्यक्रम में गहोई वैश्य समाज के विभिन्न इकाइयों के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, उद्यमी उपस्थित रहेंगे। प्रदीप पहारिया, सुधीर रावत, बालकृष्ण बिलैया, राजेश सेठ, राम प्रकाश सोनी, पवन महतेले, डॉक्टर अनिल गुप्ता, राकेश अमर,मनोज खागंट सहित विभिन्न पदाधिकारी और सदस्यों ने परिचय सम्मेलन में आने का अनुरोध किया है।

Next Post

अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे

Sat Aug 30 , 2025
मुंबई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की रात मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। श्री शाह का यह दौरा गणेशोत्सव के साथ-साथ ऐसे समय पर हो रहा है जब आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में आरक्षण आंदोलन की चपेट में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र […]

You May Like