ग्राहक मिलन समारोह में खातेदारों का सम्मान

इटारसी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पुरानी में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन शाखा प्रबंधक संतोष पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने खातेदारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में बैंक आने वाले ग्राहकों के लिए चाय-नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई थी। समारोह के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक ग्राहकों का सम्मान शाखा प्रबंधक श्री पटेल एवं बैंक स्टाफ द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम बैंक की वार्षिक परंपरा के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

Next Post

उज्जैन के मेडिकल संचालकों में मचा हडकंप, दवा माफियाओं पर शिकंजा

Wed Oct 8 , 2025
उज्जैन: जानलेवा कफ सिरप को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है और एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक पटेल और ड्रग इंस्पेक्टर देशराज सिंह के नेतृत्व में […]

You May Like