कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने नदी पर सुबह श्रमदान कर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

ग्वालियर : ग्वालियर में वायु सुधार हेतु जन जागरूकता कार्य के अंतर्गत मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग प्रोग्राम एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन एवं नगर निगम की अनेक अधिकारी, कर्मचारी व आम जनों द्वारा श्रमदान कर हुरावली मुरार नदी पर अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न जल स्रोतों का जीर्णोद्धार कर उनकी साफ सफाई की जा रही है तथा आम नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर को डस्ट फ्री करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत मेगा डस्ट फ्री अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज बुधवार को हुरावली  नदी एवं आईटीआई कॉलेज से नारायण बिहार संजय नगर पुल आईआईटीटीएम से होते हुए पुरानी छावनी तक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

हुरावली मुरार नदी क्षेत्र में बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, एसडीएम अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर श्रमदान किया और आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Next Post

करेरा में किन्नर आशा की गला घोंटकर हत्या, मुखिया बनने की रची गई थी साजिश!

Wed May 28 , 2025
शिवपुरी: जिले के करेरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां वार्ड क्रमांक 6 स्थित किन्नर मोहल्ला में 55 वर्षीय किन्नर आशा की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम देने वाला भी किन्नर समुदाय से ही बताया जा […]

You May Like

Play sound