
नवभारत न्यूज
रीवा, 31 जनवरी, आरटीओ कार्यालय में भर्रेशाही का आलम है, यहा विभिन्न शाखाओ में प्राइवेट कर्मचारी कार्य को अंजाम देते है.
समय पर काम न होने से नाराज जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष आरटीओ कार्यालय शाम को पहुंची. जहा पंजीयन शाखा में पदस्थ महिला लिपिक ने दुव्र्यवहार किया. जिसके बाद कांग्रेसी पहुंच गए और सभी धरने पर बैठ गए और कार्यवाही की मांग पर अड़ गए. बाद में आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ. गाढ़ी के रिन्यूअल के लिये जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती बबिता साकेत ने आवेदन किया था, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई. जिससे नाराज होकर वह खुद आरटीओ कार्यालय पहुंची. जहा पंजीयन शाखा में पदस्थ लिपिक दर्शना बागड़े से विवाद हो गया. लिपिक द्वारा की गई बदतमीजी से नाराज बबिता धरने पर बैठ गई. इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल, पूर्व पार्षद अशोक पटेल सहित अन्य कांग्रेसी पहुंच गए और कार्यवाही मांग करने लगे. जमकर हंगामा हुआ, इसके बाद आरटीओ मनीष त्रिपाठी ने लिपिक के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया.
