शाजापुर, 23 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में आज सुबह एक बस ने मोटरसायकल को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के शुजालपुर के मंडी थाना क्षेत्र में आष्टा रोड पर जेठडा जोड़ के पास एक बस ने सामने से आ रही मोटरसायकल को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शुजालपुर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में लसुड़िया घाघ निवासी मोटरसायकल सवार आयुष मालवीय (18) और रवि मालवीय (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए राज मालवीय (15) मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
Next Post
कुएं से लापता युवक का शव बरामद
Fri May 23 , 2025
सीहोर, 23 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले क़े इच्छावर थाना क्षेत्र के भबरा गांव के एक कुएं मे एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक कुछ समय पहले से घर से लापता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बृजलाल कोरकू (19) निवासी हरसपुर इछावर 14 मई से लापता था। […]

You May Like
-
12 months ago
आम लोगों की संतुष्टि ही अधिकारियों की प्राथमिकता बने
-
1 year ago
इंदौर में चल समारोह की शुरुआत
