बेडरूम में कट्टा साफ करते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

भिंड: लहार कस्बे के मझतौरा मोहल्ला में एक युवक ने अपने ही घर के बेडरूम में बैठकर अवैध कट्टा साफ करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो में वह बड़े आराम से कट्टे की नाल साफ कर रहा है, जबकि कमरे में दो-तीन साथी भी मौजूद हैं। इसके बाद इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि इलाके में अपनी दबंगई का भौकाल खड़ा कर सके। अब लहार पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो अगस्त महीने का है, लेकिन दो दिन पहले ही पुलिस तक इसकी सूचना पहुंची है। खास बात यह है कि युवक ने वीडियो अपलोड करते समय बिल्कुल भी डर नहीं दिखाया, जिससे साफ है कि वह खुद को क्षेत्र में दबंग साबित करना चाहता था। लेकिन युवक का यह कारनामा ये उस पर भारी पड़ गया। वायरल वीडियो लहार थाना पुलिस तक पहुंच चुका है। जिले में पहले भी कई युवक हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर चर्चाओं में रह चुके हैं। पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद यह ट्रेंड रुकने का नाम नहीं ले रहा।

यह वीडियो इस बात का सबूत है कि अवैध हथियार अब सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने का जरिया बन गए हैं। इससे पहले भी लहार थाना क्षेत्र के मढ़ौरी गांव में एक युवक द्वारा 18 अगस्त को अवैध हथियार से फायरिंग कर वीडियो सेंड किया था।ये युवक पकड़े जाने के कुछ ही दिन बाद दूसरे युवक का वीडियो अवैध हथियार के साथ सामने आने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने कहा कि वीडियो उनकी जानकारी में है और युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

शिवपुरी में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Tue Sep 2 , 2025
शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची अपने दादा के साथ खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में दादा से दूर हो जाने पर खरई जालिम निवासी 32 वर्षीय कल्ला यादव ने बच्ची को पकड़ लिया। […]

You May Like