
भस्म आरती
उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा संचालित निःशुल्क अन्न क्षेत्र में आज 24 अप्रैल को प्रातः 6:00 से 08 बजे तक भस्मार्ती मे सम्मिलित होने वाले दर्शनार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था के प्रकल्प का प्रारंभ किया गया है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओ के लिए 29 अप्रैल से मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन भस्मार्ती के बाद सुबह 6 से 8 बजे तक निशुल्क अल्पाहार सुविधा का आरंभ किया जाएगा। जिसमें पोहे वितरण की व्यवस्था की गयी है।
उपप्रशासक श्रीमती सिम्मी यादव ने बताया कि, मंदिर के परिसर में बने काउंटर पर भक्तों को अल्पाहार के कूपन वितरित किये जायेंगे। जिसे दर्शनार्थी अन्नक्षेत्र में जमाकर अल्पाहार ग्रहण कर सकेगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त अपनी इच्छा व मनोकामना पूर्ण होने पर अपनी श्रद्धानुसार भगवान श्री महाकालेश्वर को वस्तु रूपये आदि भेंट स्वरूप अर्पित करते हैं। साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार अन्न दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है ।
