हरे निशान में खुले शेयर बाजार, आईटीसी में चार प्रतिशत की गिरावट

हरे निशान में खुले शेयर बाजार, आईटीसी में चार प्रतिशत की गिरावट

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गयी, हालांकि 01 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों पर उपकर लगाने और कर बढ़ने के लिए अध्यादेश जारी होने से आईटीसी के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.76 अंक चढ़कर 85,259.36 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 365.89 अंक (0.43 प्रतिशत) ऊपर 85,554.49 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 8.55 अंक की बढ़त के साथ 26,252.80 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 106.25 अंक यानी 0.41 प्रतिशत ऊपर 26,252.80 अंक पर रहा। सरकार के 31 दिसंबर की देर रात जारी अध्यादेशों के बाद 01 जनवरी को आईटीसी का शेयर करीब 10 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ था। आज भी फिलहाल यह चार प्रतिशत से ज्यादा नीचे है। ऑटो, धातु, बैंकिग, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी रही। वहीं, एफएमसीजी में गिरावट रही। सेंसेक्स की बढ़त में मुख्य योगदान एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और बजाज फाइनेंस का रहा। आईटीसी और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

Next Post

मोरवा मंडल अध्यक्ष पर दर्ज आपराधिक प्रकरण से भाजपा में मचा सियासी घमासान

Fri Jan 2 , 2026
सिंगरौली: जिले के मोरवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के भीतर उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब मोरवा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरवंशी को पद से हटाने की मांग उठने लगी। यह मांग अब केवल संगठनात्मक स्तर तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी […]

You May Like