
गरोठ। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास गरोठ, जिला मंदसौर की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रावास की बालिका तुलसी पिता गोपाल विश्वकर्मा ने भोपाल राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 400 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही छात्रावास की दो अन्य बालिकाओं ने स्काउट-गाइड के क्षेत्र में उपलब्धि अर्जित की है। पायल पिता तेज सिंह तथा मंगला पिता पहलाद गुर्जर ने राष्ट्रीय जंबूरी, मेरठ में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यह छात्रावास के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
छात्रावास की इन उपलब्धियों की जानकारी संस्था के खेल कोच दीपक साहू द्वारा दी गई।
