नपा में खींचतान: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पालिका भंग करने की मांग की

विदिशा।नगर पालिका में पिछले कुछ समय से चल रही खींचतान और भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के बाद कांग्रेस पार्टी खुल कर मैदान पर आ गई है। कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल के नाम लिखित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौपा। जिसमें उन्होंने नगर पालिका को भंग करने की मांग की है ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए नगर पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। जो पार्षद और उपाध्यक्ष अपने ही वार्ड में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं, उनको ही नगर पालिका की चाबी दे दी गई जिससे भ्रष्टाचार चार गुना बढ़ गया विकास पूरी तरह रुका हुआ है अन्य कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद को भंग करने की मांग की है आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

 

Next Post

मानवीय संवेदनाओं और यात्राओं की परतें खोलता नाटक मुसाफिर

Fri Nov 21 , 2025
भोपाल। भूमिका नाट्य समूह द्वारा गुरुवार शाम प्रशासन अकादमी, शाहपुरा में नाटक मुसाफिर का मंचन किया गया। शाम छह बजे शुरू हुए इस प्रस्तुति का नाट्य विचार और निर्देशन गोपाल दुबे ने किया। दर्शकों से भरे सभागार में कलाकारों ने जीवन, यात्रा और मानवीय संवेदनाओं की गहराइयों को प्रभावशाली ढंग […]

You May Like