भांडेर प्रवास में सीएम डॉ यादव ने खेत पहुंचकर किसानों से किया संवाद

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दतिया जिले के भांडेर प्रवास के दौरान एक किसान के खेत पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खेत में चल रही स्ट्रॉ रीपर मशीन पर बैठकर उसका अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद किसान से खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियों और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।

सीएम यादव ने किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी जानीं और खेती में तकनीक के बढ़ते उपयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से किसानों का समय और श्रम दोनों बचते हैं, जिससे उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होती है। मुख्यमंत्री का यह सहज और जमीन से जुड़ा अंदाज किसानों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Next Post

पहाड़ी पर फिर दिखा तेंदुआ बंसिया गांव में दहशत का माहौल

Tue Mar 24 , 2026
छतरपुर। जिले के बंसिया गांव के पास भुराने की पहाड़ी पर बीती शाम एक बार फिर तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव से महज 400-500 मीटर की दूरी पर जंगली जानवर की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि […]

You May Like

मनोरंजन