शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, कलेक्टर ने रोटरी के साथ ली तैयारी बैठ

शिवपुरी: जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व रोटरी के सहयोग से रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत 17 मार्च से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में किया जाएगा। इस रोटरी मेडिकल मिशन के संदर्भ में तैयारियों की बैठक जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रान्तपाल प्रदीप पाराशर, प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य हरवीर रघुवंशी, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के उपाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के डीन डॉ.डी.परमहंस, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत सहित रोटरी के पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस शिविर में मरीजों को चिन्हित किया जायेगा, उसके बाद जिला मुख्यालय पर मरीजों को लाकर 17 मार्च से 24 मार्च तक बीमारियों का इलाज किया जायेगा। इस रोटरी मेडीकल मिशन में सैकड़ों चिकित्सक नई दिल्ली, भोपाल, इन्दौर, बॉम्बे से आयेंगे। इस शिविर में मेडीकल, ऑपरेशन, बच्चों के हृदय से संबंधित जांच एवं ऑपरेशन, नेत्र रोग, स्त्री रोग, ईएनटी, बाल रोग, हड्डी की जांच, दातों की जांच, न्यूरोलोजी, स्कीन की जांच की जायेगी व उसका इलाज किया जायेगा। दिव्यांगता एवं विकलांगता के लिये भी उपकरण वितरित किए जाएगे एवं कटे फटे होठो के ऑपरेशन करायें जायेंगे। समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी शिविर को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

Next Post

सब इंस्पेक्टर एवं 4 प्रधान आरक्षकों को एसपी ने दी विदाई

Fri Jan 2 , 2026
दतियत: दतिया एसपी ऑफिस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को विदाई दी गई। एक सब इंस्पेक्टर, 4 प्रधान आरक्षकों को एसपी सूरज कुमार वर्मा ने शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई‌ दी। बसई थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा, प्रधान आरक्षक उमाशंकर गुप्ता, रामप्रकाश, ओमप्रकाश एवं […]

You May Like