वृंदावन गार्डन में दिव्य वातावरण में संपन्न हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन

इटारसी। अभिमन्यु बस्ती स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य, सफल और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय दिव्य महारुद्राभिषेक, नर्मदा अष्टक, नर्मदा आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुबह कलश एवं शोभा यात्रा के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई, जिसमें मातृशक्ति, युवा और धर्मप्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

दोपहर में आचार्य पंडित सोमेश परसाई के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात नर्मदा अष्टक, आरती और पवित्र रुद्राक्षों का वितरण किया गया। मुख्य वक्ता ज्ञानराव बर्डे ने सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर मार्गदर्शन दिया। आयोजन समिति, यजमान पार्षद अमृता मनीष ठाकुर एवं मनीष ठाकुर तथा समाजजनों के सहयोग से यह सम्मेलन अनुकरणीय सिद्ध हुआ।

 

 

Next Post

इंदौर जल त्रासदी के मृतकों को श्रद्धांजलि, इटारसी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Sat Jan 3 , 2026
इटारसी। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के निर्देश पर इटारसी में श्रद्धांजलि व विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवादल नगर अध्यक्ष दिलीप गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ […]

You May Like

Play sound