मोदी ने गुरु तेग बहादुर को किया नमन

नयी दिल्ली 25 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर को उनकी शहादत की 350वीं वर्षगांठ पर श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया।श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ पर हम उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन करते हैं।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर गुरु के विश्वास और इंसानियत की रक्षा के लिए बेमिसाल साहस और बलिदान को याद किया।

श्री मोदी ने कहा, “ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर, हम उनके बेमिसाल साहस और बलिदान को नमन करते हैं। आस्था और इंसानियत की रक्षा के लिए उनकी शहादत हमारे समाज को हमेशा रोशन करती रहेगी। ”

उन्होंने कहा कि आस्था और मानवता की रक्षा के लिए उनकी शहादत हमारे समाज को सदैव आलोकित करेगी। एक अप्रैल, 1621 को अमृतसर के गुरु के महल में जन्मे तेग बहादुर, गुरु हरगोबिंद के सबसे छोटे पुत्र और नौवें सिख गुरु थे। गुरु तेग बहादुर 24 नवंबर, 1675 को इस्लाम कबूल करने से इनकार करने और सताये गये कश्मीरी पंडितों के अधिकारों के लिए हिम्मत से खड़े होने लिए शहीद हो गये थे। उन्हें मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने और साहस एवं निस्वार्थ बलिदान के हमेशा सम्मान से याद किया जाता है।

 

 

Next Post

एसआईआर के मैदान में जुटे भाजपाई, कांग्रेस प्रशिक्षण में

Tue Nov 25 , 2025
विंध्य की डायरी डा. रवि तिवारी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य रीवा जिले भर में युद्ध स्तर पर चल रहा है. मतदाता के सत्यापन के लिये गणना पत्रक का वितरण और संकलन का काम हो रहा है ताकि मतदाता सूची का शुद्धीकरण हो सके. भाजपा और कांग्रेस दोनो […]

You May Like