रीवा में बैंक हड़ताल से शाखाओं पर ताले

रीवा,  रीवा में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर शुक्रवार को रीवा में भी दिखाई दिया। शहर की कई बैंक शाखाओं के दरवाजों पर ताले लगे रहे। बैंकिंग काम के लिए पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। कर्मचारी सुबह से हड़ताल पर रहे और बाद में अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बैंक शाखाओं के बाहर नारेबाजी की और 5-डे बैंकिंग लागू करने समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की है। कर्मचारियों की मांग है कि सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कामकाज हो और शनिवार-रविवार को अवकाश रखा जाए।

यूनियनों का कहना है कि 5-डे बैंकिंग की मांग लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा कर्मचारी अन्य मांगों के समाधान की भी मांग कर रहे हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में काम प्रभावित

हड़ताल के कारण खासतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित रहा। कैश जमा और निकासी, चेक जमा, चेक क्लियरेंस, KYC और शाखा से जुड़े अन्य काम नहीं हो सके।

हालांकि ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहीं।

शनिवार-रविवार की छुट्टी से 3 दिन प्रभावित रहेगा काम

शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है

शनिवार-रविवार की छुट्टी से 3 दिन प्रभावित रहेगा काम

शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज लगातार तीन दिन प्रभावित रहेगा। जरूरी बैंकिंग काम के लिए ग्राहकों को अगले कार्यदिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है।

28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल का ऐलान

बैंक यूनियनों ने सितंबर में 28, 29 और 30 तारीख को फिर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। मांगों का समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।

शुक्रवार को रीवा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते बैंकिंग व्यवस्था प्रभावित रही। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर ठोस फैसला होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

नवागत आईजी सागर इरशाद वली पहुंचे दमोह,ली बैठक

Fri Sep 11 , 2026
दमोह।पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर इरशाद वली (भा.पु.से. 2004 बैच) शुक्रवार शाम दमोह पहुंचे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के साथ जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व समस्त थाना और चौकी प्रभारियों की परिचय व अपराध समीक्षा बैठक ली।इस […]

You May Like