
दमोह।पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर इरशाद वली (भा.पु.से. 2004 बैच) शुक्रवार शाम दमोह पहुंचे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के साथ जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व समस्त थाना और चौकी प्रभारियों की परिचय व अपराध समीक्षा बैठक ली।इस अवसर पर सीएसपी एच.आर. पांडे, एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर, एसडीओपी प्रिया सिंधी, एसडीओपी के.पी. सिंह सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके उपरांत वह सिटी कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण कर थाना प्रभारी मनीष कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
