सतना : थाना उचेहरा अंतर्गत खूझा गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र वीरेंद्र चौधरी ने बताया, उनके पिता नत्थू लाल चौधरी पिता तेजाई चौधरी (58) दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत रुनहाई हार में पानी लगाने गए थे।
इस दौरान खेत के नजदीक लगे बिजली खंभे के स्टे में करंट उतरा। जिसकी चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
