
इंदौर। गांधी भवन, इंदौर में इंदौर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, रीना बोरासी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, ग्रामीण अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, केके मिश्रा सहित सभी पार्षद और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
