
गैरतगंज। विश्व जल दिवस पर 22 मार्च 2026 को ग्राम हरदौट में जल जीवन मिशन के तहत “सुजल ग्राम संवाद” आयोजित हुआ। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बेगमगंज-गैरतगंज जल योजना की प्रगति बताई और कार्यक्रम की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने जल सहभागिता व नियमित पेयजल आपूर्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। मंत्रालय के सचिव ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से योजना के फेज-2 पर चर्चा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, जल गुणवत्ता जांच किट का प्रदर्शन हुआ और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। अंत में ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
