पीएम आवास दुकान निर्माण टेंडर:   ठेकेदार ने लगाया पक्षपात का आरोप

सतना: ननि द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुकान निर्माण के लिए जारी टेंडर  में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। एक ठेकेदार ने नगर पालिका निगम और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि टेंडर प्रक्रिया में पक्षपात किया गया और नियमों का उल्लंघन करते हुए एक अन्य ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ठेकेदार ने अपने पत्र में बताया कि उन्होंने उक्त टेंडर में भाग लिया था, लेकिन बिना किसी उचित कारण के उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, मेसर्स राघवेंद्र द्विवेदी नामक ठेकेदार को, गलत टेंडर नंबर और गलत एफिडेविट जमा करने के बावजूद, पात्र माना गया और उनकी बोली को आगे बढ़ाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, विभाग अब गुपचुप तरीके से इस ठेकेदार के साथ अनुबंध करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है, जो टेंडर दस्तावेज में उल्लिखित शर्तों के खिलाफ है और असंवैधानिक है।
 अपात्र घोषित करने की मांग
शिकायतकर्ता ने आयुक्त, नगर पालिका निगम, सतना से मांग की है कि मेसर्स राघवेंद्र द्विवेदी को तत्काल अपात्र घोषित किया जाए और टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपने हितों की रक्षा के लिए सक्षम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होंगे।

Next Post

पुर्तगाल ने आव्रजन कानूनों को सख्त करने वाले विधेयक को मंजूरी दी

Thu Jul 17 , 2025
मास्को 17 जुलाई (वार्ता) पुर्तगाल की संसद ने आव्रजन कानूनों को सख्त करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। विधेयक का समर्थन सत्तारूढ़ दक्षिणपंथी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी) और अति-दक्षिणपंथी चेगा पार्टी ने किया है। पुर्तगाली मीडिया ने यह जानकारी दी है। डायरियो डी नोटिसियास अखबार ने बुधवार […]

You May Like