पुर्तगाल ने आव्रजन कानूनों को सख्त करने वाले विधेयक को मंजूरी दी

मास्को 17 जुलाई (वार्ता) पुर्तगाल की संसद ने आव्रजन कानूनों को सख्त करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दे दी है।

विधेयक का समर्थन सत्तारूढ़ दक्षिणपंथी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी) और अति-दक्षिणपंथी चेगा पार्टी ने किया है।

पुर्तगाली मीडिया ने यह जानकारी दी है।

डायरियो डी नोटिसियास अखबार ने बुधवार को बताया कि सरकार केवल 16 कार्यदिवसों में आव्रजन कानून में कई संशोधनों को संसद से पारित कराने में सफल रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विधेयक में विदेशियों और उनके संभावित निर्वासन पर नज़र रखने के लिए पुलिस में एक विशेष इकाई के गठन का प्रावधान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने पहले ही देश छोड़ने के लिए 10,000 से ज़्यादा नोटिस भेजे हैं। कुल मिलाकर 30,000 से ज़्यादा नोटिस भेजे जाएँगे।

कट्टरपंथी वामपंथी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने इस पहल का विरोध किया है और इसे भेदभावपूर्ण और समानता के सिद्धांत का उल्लंघन बताया है।

नए नियमों से सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले समुदायों में से एक ब्राज़ीलियाई समुदाय होगा जो पुर्तगाल का सबसे बड़ा आप्रवासी समुदाय है।

विधेयक राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

 

Next Post

शहर में बिजली की आवाजाही बनी सिरदर्द

Thu Jul 17 , 2025
सतना: पिछले एक माह से पूरे शहर में अनियमित बिजली का संचार हो रहा है.इसके बावजूद हो हल्ला करने वालों में अजीब सी चुप्पी छायी हुई है.मिली जानकारी के अनुसार बिजली के निजीकरण के बाद धीरे-धीरे घरों के बिलों में सैकडों रूपए का इजाफा हो गया.लोगों को इसके भुगतान की […]

You May Like