जबलपुर:ओमती थाना अंतर्गत सत्कार भवन घंटाघर बड़ी ओमती में चोरों ने पहले एक ऑटो में तोडफ़ोड़ की इसके बाद कार्यालय में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गए है जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक सुधीर बुधरानी निवासी अनंतारा मंडला रोड विजन महल पैलेस के सामने गोराबजारकी सुधीर लाईफ साईंस प्रायवेट लिमिटेड नाम से सत्कार भवन घंटाघर बड़ी ओमती में कार्यालय है।
गत शाम लगभग 7-30 बजे वे अपना कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। कार्यालय खोलने उसका कर्मचारी राकेश कनोजिया पहुंचा। दुकान का शटर खोला और अंदर जाकर देखा तो अंदर शेड के पास टूटी हुयी थी छोटी छोटी जगह जले हुये कागज के टुकड़े दिखे और ड्राअर टूटे एवं खुले हुये मिले। जानकारी लगते ही सुधीर पहुंचा तो देखा अज्ञात चोर उसकी फर्म के पीछे से शेड का गेट को तोडक़र फर्म के अंदर घुसकर वहीं खड़ी आटो क्रमांक एमपी 20 एलबी 4093 में तोडफ़ोड़ कर आटो के टूल्स, एसेसरीज, पानी के नल की टोटी, व नगदी राशि चोरी कर ले गया फर्म में लगे सीसीटीव्ही चैक करने पर अज्ञात चोर दिखाई दे रहा है।
