खेतों में लगी आग से 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

सतना: जिले के कोठी थाना अंतर्गत बगिया गांव में गुरुवार को खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की लगभग 6 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों और ग्रामीणों को करीब दो घंटे का समय लगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर लगभग 3:30 बजे बगिया निवासी आसमनी कुशवाहा के खेत में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पड़ोस के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आगजनी में आसमनी कुशवाहा की 5 एकड़ और श्यामलाल कुशवाहा की 1 एकड़ में लगी पकी खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आसमनी कुशवाहा ने 6 एकड़ खेत किराए पर लेकर खेती की थी।सूचना मिलने पर कोठी नगर परिषद का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कोठी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्का पटवारी द्वारा शुक्रवार को किसानों को हुई क्षति का आकलन किया जाएगा।
जंगल में भड़की आग
जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत बरहा वीट के जंगल में भीषण आग लगने की घटना गुरुवार को सामने आई। आग इतनी तेजी से फैली कि प्लांटेशन भी आया आग की चपेट में आ गया। आलम यह रहा कि आग फैलते हुए सड़क तक पहुंचने लगी। धू धू कर जल रहे जंगल को देख वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि वन अमले द्वारा उपलब्ध सीमित संसाधनों के जरिए आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की भयावहता के आगे वे भी बेबस नजर आए

Next Post

महाभारत के इंद्रदेव ने दिलाया सतीश कौल को पहचान, फिर भी अंतिम समय में रहे दुखी

Fri Apr 10 , 2026
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सतीश कौल को ‘पंजाबी अमिताभ बच्चन’ कहा जाता था। ‘महाभारत’ में इंद्रदेव का किरदार उन्हें पहचान दिलाया। चार दशक में लगभग 300 फिल्मों में काम किया। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय सुपरस्टार रहे सतीश कौल को दर्शक प्यार से ‘पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन’ […]

You May Like