इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित झंडा चौराहा के पास मैकेनिक नगर भमोरी में मुखबिरी के शक में एक मैकेनिक पर पाइप और ब्लॉक से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.सेठी नगर में रहने वाला 49 वर्षीय फरियादी प्रकाश काले जब झंडा चौराहा के पास मैकेनिक नगर भमोरी में परिचित सचिन से कामकाज की बात कर रहे था, इसी दौरान संजय नगर निवासी अमित उर्फ भूरा वहां पहुंचा और मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी.
विरोध करने पर आरोपी ने गैरेज में पड़ा लोहे का पाइप उठाकर प्रकाश के सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद जमीन पर पड़ा ब्लॉक उठाकर दोबारा सिर पर वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. घटना के बाद घायल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी चद्रकांत पटेल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ भूरा निवासी संजय नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
