ग्वालियर:ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर लाइट एंड साउंड शो एक बार फिर शुरू हो गया है। इस बार इसमें अहम बदलाव किए गए हैं। लाइट एंड साउंड शो में जहां किले पर लाइट्स को बढ़ाया गया है। वहीं ग्वालियर के इतिहास को भी जोड़ा गया है।
किले पर होने वाले इस शो में अब अमिताभ बच्चन की आवाज में किले पर संगीत सम्राट तानसेन, ध्रुपद के रागों के साथ ही मानसिंह तोमर का इतिहास, रियासतों के शासकों और युद्ध की झलकियां सुनाई जाएंगी। मुगल शासक में कैद से राजाओं की रिहाई पर दाताबंदी छोड़ नाम से सिख समाज के गुरु के योगदान को भी शामिल किया गया है।
