रानी मुखर्जी ने ब्लैक को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया। रानी ने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ हर सीन एक्टिंग की क्लास जैसा था। रानी ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन की भी तारीफ की।
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं। तीन दशकों के इस लंबे सफर में रानी ने रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा और गंभीर विषयों पर आधारित कई यादगार फिल्में कीं। इस मौके पर उन्होंने अपने करियर के खास अनुभवों और सीख को साझा किया, जिसमें फिल्म ‘ब्लैक’ का जिक्र सबसे अहम रहा।
रानी मुखर्जी ने ‘ब्लैक’ को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा कि इसने उन्हें एक एक्ट्रेस के तौर पर पूरी तरह बदल दिया। साल 2005 में रिलीज हुई ‘ब्लैक’ में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को दर्शकों और आलोचकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिली थी। रानी ने बताया कि अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिए सपने जैसा होता है।
