कृषि व्यवस्था और ऋतुओं से जोड़ते हैं त्योहार: यादव

भोपाल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत उत्सव प्रिय संस्कृति को मानने वाला राष्ट्र है। हमारे त्योहार कृषि व्यवस्था और ऋतुओं से हमें जोड़ते हैं। चाहे पोंगल हो या मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व, यह सभी हर ऋतु में समान रूप से आगे पीछे आते हैं। ये त्योहार हमें एकता और बंधुत्व के भाव से भरकर हमारी आंतरिक शक्तियों को सशक्त बनाते हैं।

डॉ. यादव ने पोंगल के अवसर पर प्रदेश में रहने वाले तमिल भाई बहनों और दक्षिण भारत के नागरिकों के लिए प्रसारित संदेश में कहा कि दूध और गुड़ में उबले चावल से स्वादिष्ट व्यंजन पोंगल भी बनता है। हमारे पर्व-त्योहार आनंद को कई गुना बढ़ा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को पोंगल की बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।

Next Post

संगम पर स्नान करते हुए जनता का विराट रूप देखा: उमा भारती

Tue Jan 14 , 2025
महाकुम्भ नगर, 14 जनवरी (वार्ता) महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ और योगी सरकार द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं से अभिभूत पूर्व सांसद साध्वी उमा भारती ने इसे अपने लौकिक जीवन का सबसे अनूठा क्षण बताया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “ प्रभु श्रीकृष्ण का जैसा विराट रूप अर्जुन […]

You May Like